जय गुरुदेव बाबा की चरण पादुका यात्रा आज
डूंगरपुर। जयगुरुदेवप्रतिमा चरण पादुका यात्रा भारत भ्रमण के तहत शुक्रवार को डूंगरपुर जिले में पहुंचेगी। जयगुरुदेव के साधक मंदिर प्रचारक सतीश महाराज, जीतू भाई पटेल, रामहितसिंह, सुखराम, गोवर्धन, सोमनाथ के साथ 20 सदस्यीय दल के सानिध्य में शुक्रवार शाम को मनपुर गांव में सत्संग कार्यक्रम होगा। भक्त विनय श्रीमाल ने बताया कि सत्संग चरण पादुका दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे।