डूंगरपुर। राउमाविकरावाड़ा के पांच छात्रों का राज्य स्तरीय हॉकी टीम में चयन हुआ है। संस्थाप्रधान फतेहसिंह चौहान शारीरिक शिक्षक नारायणलाल कटारा ने बताया कि 19 वर्ष सीनियर वर्ग में विद्यालय के राजेश रोत, सुनील कलासुआ, लोकेश रोत, महिपाल डामोर, कल्पेश डामोर का चयन हुआ।