- Hindi News
- गेपसागर झील पेटे में अवैध निर्माण की शिकायत
गेपसागर झील पेटे में अवैध निर्माण की शिकायत
डूंगरपुर। गेपसागरझील पेटे को नो कंस्ट्रक्शन जोन घोषित करने के बाद भी हो रहे अवैध निर्माण कार्यो को लेकर युवा झील सरंक्षण समिति शास्त्री कॉलोनी ने आक्रोश जताया है। समिति ने उपखंड अधिकारी डूंगरपुर को ज्ञापन सौंपकर गेपसागर झील के सौंदर्यीकरण के लिए अवैध निर्माण कार्यो को रोकने की गुहार लगाई है। राजेंद्र शर्मा, सुधीर गोस्वामी, सरोज गोस्वामी, नीलम गोस्वामी, अनीता, धर्मेश, तन्मय भट्ट, जयकीर्ति भट्ट, नरेश भट्ट सहित कई लोगों ने ज्ञापन में बताया है कि राज्य सरकार की ओर से हाल में जारी गजट नोटिफिकेशन में गेपसागर झील के कैचमेंट एरिया घोषित होने के बाद भी 100 मीटर की दूरी पर ही अवैध निर्माण करवाने की शिकायत की है। इसमें यह भी बताया है कि इसमें नगर परिषद प्रशासन उदासीनता बरत रहा है। झील के पास हो रहे निर्माण कार्यो को नहीं रुकवाया गया तो भू माफिया झील पेटे को खत्म कर देंगे और गेपसागर की मूल स्वरूप ही खत्म हो जाएगा। गेपसागर झील के फुल टैंक लेवल के बगल में ही हो रहे निर्माण से झील का सौंदर्य बिगड़ रहा है। ज्ञापन में झील के 500 मीटर की दूरी तक के निर्माण बंद करवाने और जिन्हें स्वीकृति मिली है उन्हें तत्काल निरस्त करवाने की मांग की है।