- Hindi News
- छात्रावास वार्डन को जान से मारने की धमकी
छात्रावास वार्डन को जान से मारने की धमकी
धंबोलाथाने में सीमलवाड़ा राजकीय बालिका आश्रम छात्रावास की वार्डन सुशीला अहारी ने छात्रावास की कोच रेखा कटारा और कोच के ससुर लक्ष्मणलाल कटारा, सास सुमित्रा कटारा जो डूंगरपुर में वार्डन के पद पर हैं, उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और मारपीट की कोशिश करने का मामला दर्ज कराया है।
मामले में वार्डन सुशीला अहारी ने बताया कि वह एक साल से वार्डन के पद पर कार्यरत हैं और कोच रेखा कटारा चार साल से कार्यरत हैं। कोच रेखा द्वारा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर वार्डन के कार्य में दखलअंदाजी कर रही हैं। जान से मारने की धमकियां दे रही हैं। रेखा के सास-ससुर लक्ष्मणलाल और सुमित्रा कटारा दोनों उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहें हैं। पूर्व में 17 दिसंबर 2013 को आधा-अधूरा सामान एवं सही नहीं होने पर भी चार्ज लेने को डराया-धमकाया। 15 सितंबर को कोच रेखा से छात्राओं की उपस्थिति पंजिका मांगने पर कोच मारपीट पर उतारु हो गई। जिसका छात्राओं ने बीच-बचाव किया लेकिन उसके दूसरे दिन दोबारा रेखा की सास सुमित्रा कटारा ने मोबाइल पर धमकी दी। उसी रात्रि को कोच के ससुर लक्ष्मणलाल कटारा ने भी वार्डन के पति पर मोबाइल पर धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।