राज्य स्तरीय तीरंदाजी टीम का चयन
राजस्थानतीरंदाजी महासंघ अजमेर की ओर से जिला खेल विभाग, जिला तीरंदाजी संघ डूंगरपुर द्वारा लक्ष्मण मैदान में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष, महिला रिकर्व (फीट राउंड) कंपाउंड वर्ग तीरंदाजी ट्रायल गुरुवार को हुआ।
जिला खेल अधिकारी लिंबाराम, वरिष्ठ उपजिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक महेश कलासुआ की अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी धनेश्वर मईडा, जयंतीलाल ननोमा के सानिध्य में हुआ। कंपाउंड वर्ग पुरुष (50मीटर दूरी) में जयपुर के रवि शर्मा, तेजराजसिंह, सर्वेश पारीक, महिला वर्ग में जयपुर की स्वाति दुधवाल, नीरा सिहोरिया, नीलम, प्रगति चौधरी, पुरुष वर्ग (70 मी.) में विश्रामसिंह रावत बांसवाड़ा, मनोज कुमार जयपुर, वकीलराज डेंडोर बांसवाड़ा, निशांत कुमावत जयपुर, महिला वर्ग में जयपुर की सीमा सिहोरिया, संतरा वकर, निकिता कवर का चयन किया गया है। यह खिलाड़ी राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता नई दिल्ली पूर्व में होने वाली प्रतियोगिता में राजस्थान टीक का नेतृत्व करेंगे।