- Hindi News
- सर्जिकल वार्ड के रिपेयर और मेडिकल वार्ड को शिफ्ट करने में हो रही देरी
सर्जिकल वार्ड के रिपेयर और मेडिकल वार्ड को शिफ्ट करने में हो रही देरी
जिलाअस्पताल डूंगरपुर में सर्जिकल वार्ड के रिपेयर करने और फिमेल मेडिकल वार्ड को शिफ्ट करने में देरी हो रही है। सालभर से चल रहा कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में इन दोनों ही वार्डों के मरीजों को दूसरे वार्डों में भर्ती किया जा रहा है।
श्रीहरिदेव जोशी राजकीय अस्पताल डूंगरपुर में सर्जिकल वार्ड के कमरों की छत और दीवारें जर्जर होने के बाद एक साल से रिपेयर का कार्य चल रहा है। यहां छत को गिराकर नवनिर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसका कार्य सालभर के बाद भी अब तक अधूरा है। वहीं, फिमेल मेडिकल वार्ड की छत और अन्य छोटे-मोटे कार्य करवाए गए, जो पूरे हो चूके हैं। यह वार्ड भी पिछले 5-6 माह से ट्रोमा सेंटर में चल रहा है। वार्ड तैयार होने के बाद भी अब तक वापस इसमें शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। रिपेयर के बाद तैयार हो गए फिमेल मेडिकल वार्ड पर ताले ही लटक रहे हैं।
उधरदेरी, इधर एक बेड पर दो महिलाओं को लेटाकर इलाज
फिमेलमेडिकल वार्ड का रिपेयर कार्य पूरा होने के बाद भी शिफ्ट करने मेें देरी हो रही है तो दूसरी ओर अभी मेडिकल वार्ड ट्रोमा सेंटर के दो कमरों में चल रहा है। यहां कमरों का आकार छोटा होने के कारण बेड कम ही रहे हैं। ऐसे में फिमेल मेडिकल वार्ड के हर बेड पर दो-दो महिला मरीजों को लेटाकर इलाज करना मजबूरी बना हुआ है।
पहलेका आईसीयू अब अनुपयोगी : अस्पतालका आईसीयू वार्ड अब नए में शिफ्ट हो गया है, लेकिन पहले जहां आईसीयू चल रहा था, वहां अब ताले लटक रहे हैं। इस आईसीयू वार्ड का कोई उपयोग नहीं हो रहा है।
अस्थाई फिमेल वार्ड में बड की कमी के कारण एक बेड़ पर भर्ती दो-दो मरीज।
जिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड में अधूरा पड़ा कार्य।