हाउसिंग बोर्ड शहर में बनाएगा 1600 मकान
शहरमें अपने घर का सपना का देखने वालों के लिए राजस्थान हाउसिंग बोर्ड एक अच्छी खबर लेकर आया है। बोर्ड सिटी में 1600 नए मकान बनाने की तैयारी कर रहा है।
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने डूंगरपुर सिटी में अब तक करीब 4 हजार परिवारों को मकान बनाकर दिए हैं। लंबे समय से बोर्ड को खाली जमीन की तलाश थी। बोर्ड की जमीन की यह तलाश अब नवाडेरा गोकुलपुरा में पूरी हो गई है। नवाडेरा में तो भूमि अधिग्रहण हो गया और मुआवजा बांटने का दौर अंतिम पड़ाव पर है। इसी तरह गोकुलपुरा में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। मुआवजा बांटने के बाद वहां भी निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
90 बी से परेशानी : नवाडेरामें जो जमीन हाउसिंग बोर्ड को मिली है वह पूरी तरह से खेती अथवा बिलानाम नहीं है। कुछ भूमि पर 90 बी की कार्रवाई हो चुकी है, ऐसे में अधिग्रहण में थोड़ी-बहुत परेशानी हो सकती है।
नवाडेरा में आकाशवाणी के पास 1400 मकान बनेंगे
>नवाडेरा में आकाशवाणी के पास 218 बीघा जमीन पर 1400 मकान बनेंगे।
> गोकुलपुरा में विद्यानिकेतन स्कूल के सामने की तरफ 182 बीघा भूमि पर 1200 मकान बनेंगे।
> हाउसिंग बोर्ड अपनी जमीन पर बसी आवासीय बस्तियों की खाली पड़ी जमीनों पर 45 घर बनाएगा, जिससे खाली जमीनों पर अतिक्रमण राजस्व नुकसान की समस्या से निजात मिलेगी।
नवाडेरा में आकाशवाणी के पास अधिगृहित हाउसिंग बॉर्ड की 218 बीघा जमीन।