सरपंच संघ की कार्यकारिणी का विस्तार
डूंगरपुर। राजस्थानसरपंच संघ जिला शाखा की कार्यकारिणी का मंगलवार को विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष सुरमाल परमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश मीणा, रुपलाल वरहात, राजेंद्रकुमार परमार, रामा रोत, रामकृष्ण अहारी, राजेंद्रकुमार डोडियार, निरुदेवी वरहात, डायालाल, महामंत्री पद पर पन्नालाल डोडियार, प्रेमचंद भगोरा, शांतिलाल, बबली डामोर, नरेश बारिया, सचिव पद पर लालुराम अहारी, रमिला देवी, मणीलाल रोत, कांतिलाल डामोर, माया मुरी, अरुण बरजोड, सुरेश रोत, रमिलादेवी को मनोनित किया। सभी सदस्यों की आगामी बैठक रविवार 14 फरवरी को नया महादेव मंदिर परिसर में होगी।