44 अभ्यर्थियों ने कराई फिटनेस जांच
डूंगरपुर। वनपालभर्ती परीक्षा के लिए मंगलवार को अभ्यर्थियों ने फिटनेस जांच में भाग लिया। सीधी भर्ती परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों की सीने कद की जांच की गई। वन मंडल डूंगरपुर की ओर से सुबह 11 बजे वनपाल के लिए मंडल कार्यालय पर शारीरिक मापदंड की जांच हुई। बुधवार सुबह 7 बजे 25 किमी का पदचाल परीक्षण दोवड़ा हवाई पट्टी पर होगा।
वनरक्षक के लिए शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण 15 से 17 फरवरी तक सुबह 8.30 बजे से पुलिस लाइन में और वनरक्षक का ही 25 किमी का पदचाल परीक्षण 16 से 18 फरवरी तक सुबह 7 बजे होगा।