तकनीकी प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे
डूंगरपुर| बड़ौदास्वरोजगार विकास संस्थान डूंगरपुर के निदेशक युएल भगोरा ने बताया कि डूंगरपुर जिले के शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों के लिए घरेलू लाइट फिटिंग एवं मोबाइल रिपेयरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण जल्द ही शुरू होने जा रहे हैं। इच्छुक बेरोजगार युवक जो अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करना चाहते हैं वह संस्थान में आकर अपना नामांकन करवा प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं।