कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष के चुनाव 28 को
डूंगरपुर। राजस्थानपंचायतीराज शिक्षक एवं कर्मचारी संघ की जिला शाखा की बैठक मंगलवार को नया महादेव मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता सरंक्षक नूरमोहम्मद शेख ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष के चुनाव 28 फरवरी को कराने की सहमति बनी। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें शिक्षकों को समय पर वेतन, सेवा पुस्तिका संधारण, जीपीएफ का आनलाइन में संधारण करवाना। बैठक में संभाग प्रभारी दिलीप शर्मा, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, जिलामंत्री प्रहलादसिंह चौहान, उपाध्यक्ष देवीलाल पाटीदार, दिनेशचंद्र पंडया, हरिराम लबाना, ब्लॉक अध्यक्ष कांतिलाल पाटीदार, जयंतिलाल ननोमा, प्रवीण पंडया, दिनेशचंद्र यादव मौजूद थे।