पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर भी सख्ती, तलाशी के बाद मिलेगा प्रवेश
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर
राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से जिले में 13 फरवरी दोपहर 12 से 3 बजे तक पटवारी सीधी भर्ती (प्रा.) परीक्षा होगी।
परीक्षार्थी की सुविधा के लिए प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर एक फरवरी से उपलब्ध करवा दिए गए हैं। परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि तलाशी के बाद समय पर परीक्षा कक्ष में तय स्थान पर बैठ सकें। महिलाएं अपने बालों में रबड़ बैंड या साधारण किस्म की हेयर पिन लगाकर सकती है। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर तलाशी के समय अपना स्वेटर, जर्सी, जूते-मोजे उतार कर, सिर से स्कार्फ इत्यादि हटाकर तलाशी देनी होगी। परीक्षार्थी प्रश्न पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि या अस्पष्टता के संबंध में परीक्षा समाप्त होने के 72 घंटे के भीतर बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी आपत्ति मय प्रमाण अपलोड की जा सकती है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया। इसके तहत परीक्षा के दौरान
परीक्षार्थी सादे कपड़े पहनकर आएंगे। उन्हें सूट, टाई, मफलर, जॉकिट, कोट, ब्लेजर, जरकिन,शॉल पहनने की छूट नहीं होगी। अपना प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र, एक मूल फोटो युक्त पहचान पत्र और ढाई गुणा ढाई साइज का नवीनतम एक रंगीन फोटो एक नीला बालपैन साथ लेकर आएं।