पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर

भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर

पूर्वजिला प्रमुख भगवतीलाल रोत ने जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक बुलाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। रोत ने कहां कि नियमानुसार जिला परिषद की बैठक नहीं हो रही है। बैठक हर तीन माह में करने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 47 के अंतर्गत प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक बार साधारण सभा की बैठक बुलाने का प्रावधान है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

जिला परिषद के गठन के बाद 15 मई और 8 अक्टूबर को बैठकें हुई है इसके बाद बैठक नहीं बुलाई गई है। उन्होंने कहां कि पूर्व में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत कार्यशाला हुई थी जिसे जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक का नाम दिया जा रहा था, लेकिन सदस्यों ने इसे बैठक मानने से मना कर दिया था। रोत ने बताया कि यदि प्रशासन समय पर बैठक नहीं बुलाता है तो जिला प्रमुख को भी यह अधिकार है कि वह बैठक बुला सकते है। कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में करीब 11 सदस्यों ने हस्ताक्षर कर बैठक बुलाने की मांग की है। ज्ञापन में 10 दिन के भीतर बैठक बुलाने की मांग की गई है।

पूर्व जिलाप्रमुख ने साधा निशाना

बैठकें बुलाने से कतरा रही जिला परिषद

खबरें और भी हैं...