पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 470 को गार्गी 14 छात्राओं को मिलेगा प्रियदर्शिनी पुरस्कार

470 को गार्गी 14 छात्राओं को मिलेगा प्रियदर्शिनी पुरस्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर

बोर्डकक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली 10वीं 12वीं छात्राओं को 12 फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर गार्गी प्रियदर्शनी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस पुरस्कार योजना के तहत जिले में कक्षा 10वीं की वर्ष 2014-15 की 220 और वर्ष 2013-14 की 151 छात्राओं को दिया जाएगा। इसी प्रकार कक्षा 12वीं की 99 छात्राओं को पुरस्कार मिलेगा। इस बार 484 बेटियों को गार्गी प्रियदर्शिनी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर होने वाले इन पुरस्कार समारोह में जिले की कक्षा 10वीं 12वीं कक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बेटियों को सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग द्वारा भारत की प्रथम विद्वषी महिला के नाम पर दिया जा रहा है। यह पुरस्कार वर्ष 1997 में शुरू किया गया था। इस बार इन पुरस्कार के अलावा 2014 के पुरस्कारों की द्वितीय किस्त की राशि भी दी जाएगी। 2015 के पुरस्कारों की राशि बेटियों के अकांउट में जमा करवाई जाएगी।

वहीं प्रियदर्शिनी पुरस्कार 2011 में शुरु किए गए थे। प्रियदर्शिनी पुरस्कारों में 10वीं की प्रत्येक वर्ग से एक-एक छात्रा चयन करके उनके खाते में 75 हजार रुपए जमा करवायें जाएगे। साथ ही 12वीं की प्रत्येक वर्ग से एक छात्रा का चयन करके 1 लाख रुपए जमा करवाये जाएंगे।

^गार्गी और प्रियदर्शिनी पुरस्कार को लेकर सूची तैयार कर नोडल केंद्रों तक पहुंचा दी गई है। 12 फरवरी बसंत पंचमी को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से होनहार छात्राओं को प्रियदर्शिनी और गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। -प्रभुलाल मीणा, डीईओ माध्यमिक शिक्षा डूंगरपुर।

जो छात्राएं वर्तमान में अध्ययन कर रही है उनको ही मिलेगा पुरस्कार

इसकेलिए भी शिक्षा विभाग ने अलग से गाइडलाइन तैयार की है। छात्राओं को इस पुरस्कार के लिए अगली कक्षा में नियमित विद्यार्थी होना आवश्यक है। साथ ही 12 वीं कक्षा के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए भी कॉलेज में बीए, बीकॉम बीएससी में नियमित अध्ययन होना जरुरी है।

खबरें और भी हैं...