जीएनएम में वागड़ के अभ्यर्थियों को दूसरे जिलों में दी पोस्टिंग
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को एएनएम भर्ती की सूची जारी कर दी है। करीब 11 हजार पदों पर जीएनएम की भर्ती की गई है। इसमें डूंगरपुर-बांसवाड़ा जिले के कई अभ्यर्थियों को दूसरे जिले दिए गए है। इससे अभ्यर्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
चिकित्सा विभाग की ओर 2013 में जारी नर्स ग्रेड द्वितीय की भर्ती सूची जारी की गई है। प्रदेश में 11 हजार 28 अभ्यर्थियों को नर्स ग्रेड द्वितीय के पद पर नियुक्ति देते हुए जिला आवंटन किया गया है। हांलाकि अब तक किस जिले में कितने अभ्यर्थियेां का आवंटन किया गया है, यह स्थिति साफ नहीं है। लेकिन डूंगरपुर-बांसवाड़ा जिले के कई अभ्यर्थियों को टीएसपी क्षेत्र से बाहरी जिलों का आवंटन कर दिया गया है। इन अभ्यर्थियों को जोधपुर, पाली और अन्य जिले दिए गए है। इससे अभ्यर्थियों को बाहरी जिलों में जाने की परेशानी हो सकती है।
समानतामंच उठाएगा मुद्दा : मंचके संयोजक दिग्विजयसिंह ने बताया कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा जिले के अभ्यर्थियों को नर्स ग्रेड द्वितीय में टीएसपी क्षेत्र के बाहरी जिले आवंटित किए गए है। इसे लेकर विरोध किया जाएगा। इस बारे में चिकित्सा मंत्री से भी बातचीत की जाएगी और इस समस्या के बारे में बताएंगे। इसे लेकर टीएसपी क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मंडल जयपुर जाकर चिकित्सा मंत्री से वार्ता भी करेगा।