पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एलडीसी 2013 की रद्द परीक्षा अब आरपीएससी ही कराएगा

एलडीसी 2013 की रद्द परीक्षा अब आरपीएससी ही कराएगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर |लिपिक द्वितीययानी एलडीसी बनने वाले युवाओं के लिए अच्छी सूचना है। 2013 मेंरद्द हो चुकी परीक्षा का आयोजन कराने के लिए जिम्मेदारी राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन (आरपीएससी) को सौंपी गई है। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को यह नीतिगत फैसलाकिया गया। इस फैसले के साथ ही प्रदेश के एलडीसी के 7846 पदों भर्ती की प्रक्रिया अब शुरू होने का रास्ता खुल गया है। आरपीएससी की ओर से 2013 में एलडीसी के 7846 पदों भर्ती के लिए परीक्षा कराई गई थी, लेकिन पेपर आउट होने के कारण सरकार को परीक्षा रद्द करनी पड़ी। एसओजी की ओर से यह मामला पकड़ा गया था। एक माह पहले ही प्रदेश सरकार ने इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड को दी थी। इस परीक्षा के आयोजन को लेकर बोर्ड की ओर से व्यावहारिक कठिनाई सरकार के सामने बताई गई।

खबरें और भी हैं...