संयुक्त निदेशक बैरवा ने स्कूलाें और आंगनवाड़ियों में किया निरीक्षण
डूंगरपुर | नेशनलडिवर्मिंग डे की मॉनिटरिग के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बीएन बैरवा ने बुधवार को डूंगरपुर जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों, चिकित्सा संस्थानों एवं विद्यलयों का निरीक्षण किया और महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम प्रबंधक जितीन जोनवाल के साथ निरीक्षण दौरान बैरवा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फलोज में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम एवं सीनियर सैकंडरी स्कूल फलोज में दवा वितरण कार्यक्रम की जानकारी ली एवं अपने मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को विकृमीकरण की दवा का वितरण कराया।