स्कूली बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ
डूंगरपुर। नगरपरिषद की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत जिले के निजी एवं सरकारी स्कूलों में स्वच्छता को लेकर जागरुक किया जा रहा है। वरदान स्कूल नवाडेरा में गुरुवार को बच्चों और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। निदेशक सौरभ जैन के निर्देशन में अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान गिरीश पानेरी ने बच्चों को कॅरियर के बारे में बताया। इस मौके पर पूर्व शिक्षा अधिकारी दिनेशचंद्र श्रीमाल, पार्षद नगीनलाल जैन, भूपेश शर्मा, मौजूद थे।
विद्या निकेतन में शपथ दिलाते भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल।
वरदान स्कूल में गुरुवार को स्वच्छता की शपथ लेते बच्चे।