आयुर्वेद विवि का नाम नहीं बदलने कुलपति की नियुक्ति की मांग
डूंगरपुर| आयुर्वेदनर्सेज एसोसिएशन ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजकर आयुर्वेद विश्वविद्यालय का नाम नहीं बदलने और स्थाई रूप से कार्य के लिए कुलपति की नियुक्ति करने की मांग की है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गटूलाल रोत ने ज्ञापन में बताया है कि 6 जनवरी को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रबंध बोर्ड की बैठक अस्थाई रूप से कुलपति के रिक्त पद पर अस्थाई तौर पर लगे हुए कार्यवाहक संजय दीक्षित जो अभी आयुर्वेद विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में हुई। इसमें विश्वविद्यालय का नाम राजस्थान आयुष विश्वविद्यालय किए जाने के निर्णय को अव्यवहारिक बताया है।