बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
राजकीयप्रवेशिका संस्कृत विद्यालय वांदरवेड़ में कांतिलाल पाटीदारकी अध्यक्षता गजेंद्र बामणिया के सानिध्य में बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भरत कुमार शाम थे। बीट प्रभारी मंजुला शर्मा और नारायण बुनकर ने बच्चों को बताया कि कम आयु के बच्चों को टू-फॉर व्हीलर गाडिय़ा नहीं चलानी चाहिए। इस दौरान नरहीर भट्ट ने सरकार की सड़क सुरक्षा के योजनाओं की जानकारी दी।
सीमलवाड़ा.रेवाशंकरपंड्या राउमावि धंबोला में विद्यालय सुरक्षा एवं किशोर सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत धंबोला थाने से पुलिसकर्मी वालाराम अहारी ने जानकारी दी।
संस्थाप्रधान अजितसिंह चौहान ने बताया कि बच्चों को बाल अपराध, नशा मूक्ति, बाल श्रमीक , सड़क सुरक्षा आदि के संबंध में जानकारी दी गई।