पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘माउंटेन मैन’ डामोर को राणा पूंजा सम्मान

‘माउंटेन मैन’ डामोर को राणा पूंजा सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर

स्वच्छभारत मिशन के तहत चलाए जा रहे ‘रूपारो डूंगरपुर’ अभियान में अपनी अनूठी भूमिका निभाने वाले पालवड़ा ग्राम पंचायत के भुवाली निवासी लक्ष्मणलाल डामोर को प्रतिष्ठित राणा पूंजा सम्मान मिलेगा।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन, उदयपुर की ओर से प्रतिवर्ष दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कारों के तहत वर्ष 2016 का राणा पूंजा सम्मान के लिए डूंगरपुर के माउंटेन मेन लक्ष्मणलाल डामोर का चयन किया गया है। डामोर को यह सम्मान आगामी 6 मार्च को उदयपुर में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा।

इसतरह बना माउंटेन मैन

स्वच्छभारत मिशन के तहत चल रहे अभियान दौरान गत 26 नवंबर को गांवों के सुबह फॉलोअप पर निकले कलक्टर इंद्रजीत सिंह को पालवड़ा के राजस्व गांव भुवाली में नोडल अधिकारी बीईईओ विक्रम सिंह अहाड़ा ने रिटायर्ड फौजी लक्ष्मणलाल डामोर से मुलाकात करवाई थी और बताया कि लक्ष्मणलाल ने गांव के कुछ परिवारों के घरों तक एप्रोच सड़क नहीं होने से शौचालय निर्माण की सामग्री ले जाने में परेशानी होने पर अपने खुद के साधनों के साथ ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए उनके घरों तक पहाडिय़ों को काटकर सुगम बनवाया सामग्री पहुंचाते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सेवाएं दी हैं। कलक्टर ने लक्ष्मणलाल की निष्ठा की तारीफ करते हुए ‘माउंटेन मैन’ के नाम से संबोधन दिया और उसे अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताया जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हुई।

खबरें और भी हैं...