पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतिनियुक्तियों के आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

प्रतिनियुक्तियों के आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिनियुक्तियों के आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

डूंगरपुर। राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय ने डीईओ प्रारंभिक की ओर से शिक्षण व्यवस्था के नाम से प्रतिनियुक्ति में विसंगति दूर नहीं करने का विरोध किया।

संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिन चौबीसा और जिला मंत्री राजेंद्र वरहात ने बताया कि पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक की ओर से प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किए थे। जिसमें विसंगति होने पर संगठन की ओर से विरोध किया था। जिस पर डीईओ ने विसंगति दूर कर संशोधित आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद संगठन की मांगों दरकिनार करते हुए विभाग के अधिकारियों ने अपनी मनमर्जी कर दी। संगठन ने शिक्षा मंत्री और निदेशक को पत्र भेजकर आदेशों की जांच कराने की मांग की।

प्रतिनिधी मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष देवीलाल पाटीदार, लक्ष्मीलाल जोशी, देवीलाल रोत, पोपटलाल कटारा, रामलाल कटारा, महिला मंत्री दक्षा कलाल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...