पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2 जनों से 22 हजार की लूट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठदिन पहले डूंगरपुर शहर से अपने गांव अमरपुरा केशरियाजी जा रहे बाइक सवार दो जनों के साथ लूट की वारदात के आठ दिनों बाद सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पहले ही केस देरी से दर्ज किया और इसके बाद भी इसे दबाने के प्रयास किए जा रहे थे। इस मामले में बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

अमरपुरा फला मोटाघर केशरियाजी उदयपुर निवासी तुलसीराम पुत्र हरजी कलासुआ मीणा ने रिपोर्ट देकर बताया है कि 4 फरवरी को वह अपने परिवार के प्रभू पुत्र भैराजी कलासुआ के साथ डूंगरपुर शहर में आए थे। रात करीब 8.30 बजे वापस बाइक से घर लौट रहे थे। पीपलादा पंचायत भवन के पास पहुंचे थे कि वहां पर सामने से एक बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने जबरन उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद तीनों बदमाश युवकों ने उसके साथ लातों-मुक्को से मारपीट की। उसके जेब से 1 मोबाइल और 10 हजार रुपए लूट लिए। बचाव में परिवार का प्रभू पुत्र भैराजी आया, तो उसके साथ भी मारपीट की। उसके जेब से भी 12 हजार रुपए लूट कर ले गए। हमले में दोनों जने घायल हो गए।

इसके बाद बाइक सवार तीनों हमलावार युवक मेताली की ओर भाग गए। हल्ला करने पर गांव के ही जीवा नाम के व्यक्ति वहां आए। 108 एंबुलेंस से उन्हें डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत खराब होने के कारण तुलसीराम को उदयपुर रेफर कर दिया गया।

एकसप्ताह के बाद भी कोई सुराग नहीं

लूटकी वारदात हुए पूरे आठ दिन हो गए है। इतनें दिनों बाद सदर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। देरी से केस दर्ज करने के बावजूद भी पुलिस थाना पुलिस मामले में अब तक किसी भी आरोपी को पकड़ तक नहीं पाई है और ही लूटेरो का कोई सुराग लगा है। सदर थाना क्षेत्र में आए दिन घटनाएं बढ़ रही है, लेकिन पुलिस उन पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही है।

वाहनोंपर पथराव की घटनाएं, पुलिस नाकाम

रातको वाहनों पर पथराव कर लूट और मारपीट की घटनाएं बढ़ रही है, लेकिन पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। डूंगरपुर से उदयपुर रोड, इसके बाद माथूगामड़ा, पीपलादा रोड, डूंगरपुर तीजवड़ से लेकर सरकण कोपचा रोड़ पर लगातार वाहनों पर पथराव कर मारपीट और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही है। यह सभी क्षेत्र सदर थाना क्षेत्र के है, लेकिन पुलिस इन वारदातों को रोकने में अब तक नाकाम साबित हुई है और ही अब तक एक भी मामले में पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है। ऐसे में बदमाशों और लूटेरो के हौसले बढ़ रहे है।

खबरें और भी हैं...