हत्या के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार
डूंगरपुर। एकविवाहिता की दहेज हत्या के मामले में सास और जेठानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रामसागड़ा थानाधिकारी रुपलाल मीणा ने बताया कि आरोपी विकासनगर निवासी जेठानी टीना प|ी तेजप्रकाश पाटीदार और सास कडगी प|ी मानशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों विकासनगर में एक विवाहिता फंदे पर संदिग्ध अवस्था में लटकी हुई मिली थी।