हैंडपंप पर पानी भरने गए वृद्ध की मौत
वरदाथाना क्षेत्र के पगारा गांव में हैंडपंप पर पानी भरने गए एक वृद्ध की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। नानिया पुत्र थावरा मालीवाड़ हैंडपंप पर पानी लेने गया था।
वापस घर जाते समय तबीयत खराब होने से नीचे गिर पड़ा और वहीं मौत हो गई। सूचना पर वरदा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को डूंगरपुर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।