शिक्षकों का 4 माह से मानेदय बकाया
डूंगरपुर। राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत ने शिक्षकों का वेतन शीघ्र दिलाने मांग की है। ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल परमार ने बताया कि शिक्षा विभागों में बजट नहीं होने से शिक्षकों का मानदेय नहीं दिया जा रहा है। बजट के अभाव में शिक्षक का वेतन देरी से मिलता है। ब्लॉक मंत्री कांतिलाल खराड़ी ने बताया कि सरकार ने उमावि में शिक्षकों का समायोजन तो कर दिया, लेकिन समय से वेतन नहीं मिल रहा है। चार माह से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने समय पर वेतन नहीं पर आंदोलन की चेतावनी दी है।