महिला सिलाई प्रशिक्षण शुरू
बडौदा। स्वरोजगारविकास संस्थान डूंगरपुर की ओर से 21 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ। मुख्य अतिथि बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबन्धक कैलाश काबरा, विशिष्ट अतिथि बड़ौदा ग्रामीण बैंक के वित्तीय सलाहकर बंशी लाल गर्ग रहे। वही अध्यक्षता संस्थान के निदेशक यु एल भगोरा ने की। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के सहायक मनोज लोहार ने किया। आभार जय प्रकाश बलाई ने माना।