12942 अभ्यर्थी देंगे कल पटवार भर्ती परीक्षा
डूंगरपुर। एडीएमअशोक कुमार ने राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा से संबंधित समस्त अधिकारियों और कार्मिकों को निर्देशित किया है कि बोर्ड के प्रावधानों की अक्षरश: अनुपालना करते हुए पुख्ता व्यवस्थाएं की जाए।
एडीएम कुमार गुरुवार को यहां जिला परिषद ईडीपी सभागार में पटवारी भती परीक्षा से संबंधित केन्द्राधीक्षक, सहायक केन्द्राधीक्षक, फ्लाईंग और अन्य संबद्ध अधिकारियों कर्मचारियों की तैयारी बैठक प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और प्रावधानों के अनुरूप कराने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी और नकल रोकने की दृष्टि से बोर्ड के प्रावधानों की पालना करने के निर्देश दिए।
जिले के 35 परीक्षा केन्द्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए 3 सदस्यीय 7 फ्लाईंग दल गठित करने के बारे में जानकारी दी और कहा कि निजी स्कूलों में पचास फीसदी सरकारी वीक्षकों को नियुक्त किया गया है। बैठक दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामजीवन चंदेल ने परीक्षा दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए पुलिस प्रबंधों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर समस्त संबंधित कार्मिकों को परीक्षा के सुचारू आयोजन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बैठक में एसडीओ दीपेन्द्रसिंह राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) कांतिलाल डामोर, तहसीलदार डायालाल पाटीदार, रमेश शर्मा और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
नियंत्रणकक्ष शुरू
राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष गुरुवार से प्रारंभ हो गया। जिला कलक्टर (भू.अभिलेख) ने बताया कि नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक कक्ष में स्थापित हुए इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 02964232262 है तथा यह 11 से 12 फरवरी को कार्यालय समय में तथा 13 फरवरी को सुबह 8 बजे से परीक्षा समाप्त होने तक कार्यरत रहेगा।