पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्स ग्रेड सैकंड के 95 पद खाली, 128 को मिली नियुक्ति

नर्स ग्रेड सैकंड के 95 पद खाली, 128 को मिली नियुक्ति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर

जिलेमें नर्स ग्रेड द्वितीय (जीएनएम) के खाली पदों पर नियुक्तियां दे दी गई है। जिले में 95 पद खाली हैं और 128 जीएनएम को जिला आवंटन किया गया है। 33 अतिरिक्त जीएनएम को कहां लगाया जाए, इसे लेकर पेशोपेश की स्थिति बनेगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नर्स ग्रेड द्वितीय भर्ती 013 में चयनित जीएनएम को जिला आवंटन सूची बुधवार को जारी की गई। प्रदेश में 11 हजार 28 जीएनएम की भर्ती कर स्थान दे दिए हैं। इसमें डूंगरपुर जिले में 128 जीएनएम दी गई है। खाली पदों का आंकड़ा केवल 95 है। ऐसे में 33 जीएनएम अतिरिक्त दी गई है, जबकि जिले में पद ही स्वीकृत नहीं है। ऐसे में विभाग के सामने भी उनके पदस्थापन को लेकर संकट की स्थिति रहेगी। जीएनएम को जिला आवंटन के बाद चिकित्सा विभाग ने ज्वॉइनिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इन्हें सीएमएचओ कार्यालय में ज्वॉइनिंग दी जा रही है।

पदबढ़ने का इंतजार : जिलेमें 33 अतिरिक्त जीएनएम आवंटित की गई है। ऐसे में नर्स ग्रेड द्वितीय की होने वाली पदोन्नति के बाद खाली होने वाले पदों पर इनका पदस्थापन किया जा सकता है। विभाग का मानना है कि जल्द ही नर्स ग्रेड प्रथम पर पदोन्नति की जानी है। इसके अलावा जिले में नर्स ग्रेड सेकंड के पद बढ़ाने पर उन्हें नियुक्ति दी जा सकती है।

एएनएमको लेकर स्थिति साफ नहीं : एकमहीने पहले 339 एएनएम को जिले आवंटन किए , लेकिन अब तक पदस्थापन नहीं हो सके। जिले में एएनएम की 261 पद खाली है। 78 अतिरिक्त एएनएम को लेकर अब तक कोई मार्गदर्शन नहीं मिला है। चिकित्सा विभाग के निदेशक ने कलेक्टर से अनुमोदन कर पदस्थापन के आदेश दिए गए थे।अब तक पदस्थापन नहीं हुआ है।

^128जीएनएम को जिला आवंटन किया गया है। ज्वॉइनिंग ली जा रही है। -डॉ.राजाराम मीणा सीएमएचओ

खबरें और भी हैं...