- Hindi News
- चाइल्ड लाइन ने बालक को बालश्रम से कराया मुक्त
चाइल्ड लाइन ने बालक को बालश्रम से कराया मुक्त
मुस्कानसंस्थान की ओर से संचालित चाइल्ड लाईन 1098 के समन्वयक यूरी मिश्रा ने बताया कि चाइल्ड लाइन टीम के आउटरिच के दौरान भंगार बीन रहे एक बालक को बालश्रम से मुक्त कराया।
चाइल्ड लाइन टीम के आउटरिच के दौरान शहर के पुराना बस स्टैंड के निकट भंगार बिन रहे एक बालक को बालश्रम से मुक्त किया। चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य भरत भट्ट, वैभव तिवारी बालक को अपने साथ चाइल्ड लाइन मुख्यालय पर लाए। बालक को अग्रिम कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा, सदस्य लीना शर्मा, श्री प्रमोद भट्ट के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति ने बालक को अग्रिम आदेश तक राजकीय किशोरगृह में रखने हेतु आदेश दिया।