- Hindi News
- अमृत महोत्सव से अंधता निवारण अभियान शुरू
अमृत महोत्सव से अंधता निवारण अभियान शुरू
नरेगा कार्मिकों ने सौंपा गृहमंत्री को ज्ञापन
डूंगरपुर को मिली 108 एंबुलेंस, मिलेगी राहत
चीतरी में मनाया जाएगा पेंशनर डे
बड़ौदा में 3 दिन से बिजली की आंख मिचौली
प्रदेशके गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जागरण जनसेवा मंडल एडवोकेट शंकरसिंह सोलंकी और समाजसेवी मूलचंद लोढ़ा की ओर से लगाया गया एक पौधा है, जो आज वट वृक्ष बन गया है। आज यह इतना मजबूत है कि कई लोगों को आंखों की रोशनी देने के लिए संकल्पित होकर 51 लाख रुपए जनसहयोग के लिए जुटा लिए हैं।
कटारिया रविवार को वागदरी में जागरण जनसेवा मंडल (ट्रस्ट) की ओर से आयोजित अमृत महोत्सव और अंधता निवारण अभियान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कटारिया ने कहा कि सेवा और सादगी से व्यक्ति महान बनता है। जनजाति अंचल में सेवा और समर्पण के कार्यों की बहुत संभावनाएं है। यहां हर वर्ग का ऊंच, नीच, गरीब और अमीर को साथ लेकर एक माला में पिरोने का कार्य संस्था ने किया है।
भाजपा नेता शंकरसिंह सोलंकी ने कहा परमात्मा ने मानव जीवन देकर सेवा का एक माध्यम बनाया है। पीड़ित लोगों की सेवा करने में जो आनंद की अनुभूति होती है, वह दूसरी जगह कहीं नहीं मिलती। संस्थान ने ऐसे कई बच्चों को शिक्षा और आवास की व्यवस्था की है, जिनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं है। उनको प्रेम के बंधन में बांधा है। अमृत महोत्सव समिति की ओर से अंधता निवारण के लिए भामाशाहों के सहयोग से एकत्रित किए गए 51 लाख 51 हजार 151 रुपए का चेक जागरण जनसेवा मंडल को सुपुर्द किया गया।
मंच की पहली पंक्ति में सोलंकी की प|ी कैलाश कुंवर, बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज, संत रोहितपुरी महाराज, उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा, चेंबर अध्यक्ष केके गुप्ता, प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज से विजयलक्ष्मी दीदी, पद्मा दीदी, नगर सभापति सुशीला भील बैठे थे। समारोह के प्रारंभ में जागरण सेवा मंडल के मूलचंद लोढ़ा, चेंबर अध्यक्ष केके गुप्ता सहित मंच पर मौजूद लोगों ने भाजपा नेता शंकरसिंह सोलंकी को जनसेवा के कार्यों में किए गए सहयोग के लिए फूल माला और स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया। संचालन वरदीचंद राव ने किया। आभार ट्रस्टी दलजीत यादव ने माना। अतिथियों ने शंकरसिंह सोलंकी की जीवनी आधारित अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन किया।
अमृत महोत्सव समिति जागरण जनसेवा मंडल को 51 लाख 51 हजार 151 रुपए का चेक स