बालिका स्कूल आंतरी में आत्मरक्षा शिविर
बालिका स्कूल आंतरी में आत्मरक्षा शिविर
डूंगरपुर.राबामावि आंतरी में रविवार को बालिकाओं का आत्मरक्षा शिविर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सिकंदर मीणा, अध्यक्षता संस्थाप्रधान मोहनलाल कलासुआ और विशिष्ट अतिथि नटवरलाल शर्मा, अंकुश जैन, वासुदेव रोत, आशिष चौबीसा थे। शिविर में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। संचालन वासुदेव रोत ने किया वही आभार नवीन जैन ने माना।