पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माजिद जमान पठान बने मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष

माजिद जमान पठान बने मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। मस्तानबाबा की दरगाह परिसर में रविवार को मुस्लिम महासभा की बैठक हुई। राष्ट्रीय संयोजक यूनुस शेख की अध्यक्षता में बैठक में मुस्लिम महासभा जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष माजिद जमान पठान को मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय संयोजक यूनुस शेख ने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, मतदाता सूची में युवाओं के नाम जुड़वाने, विभिन्न योजनाओं की जानकारी समाज तक पंहुचाने के बारे मे जानकारी दी। प्रदेश के रियाजुद्वीन ने बताया कि बैठक में नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन किया। पूर्व अध्यक्ष, मंत्री का स्वागत किया। अकील खान, आसिफ कुरैशी, शाहीद खान, इरफान पठान, वसीम मलिक, ताहिर कुरैशी, तोसिफ शेख सहित समाजजन मौजूद थे।

माजिद पठान