पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या के निराकरण के लिए रोडवेज कार्मिकों ने किया यज्ञ

समस्या के निराकरण के लिए रोडवेज कार्मिकों ने किया यज्ञ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। रोडवेजकार्मिकों ने रविवार को सामुहिक रुप से मिलकर चंदा एकत्रित कर रोडवेज डिपो के बाहर माताजी मंदिर में यज्ञ-हवन किया। रोडवेज में पिछले एक माह में करीबन 10 से अधिक बार एक्सीडेंट होने और अन्य छोटी मोटी समस्याओं के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। जिसके तहत रोडवेज कार्मिकों की ओर से सामूहिक रूप से यज्ञ किया गया। जिसमें मुख्य यजमान के साथ ही सभी कार्मिकों ने आहुतियां दी।

रोडवेज डिपो के बाहर माताजी मंदिर में हवन करते रोडवेज कर्मचारी।