पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां जिनवाणी जैन पाठशाला कार्यक्रम

मां जिनवाणी जैन पाठशाला कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। अखिलभारतीय पुलक जन चेतना मंच और राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच के सयुक्त तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय संत पुलक सागर महाराज के 20वें दीक्षा दिवस पर मां जिनवाणी जैन पाठशाला कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर मां जिनवाणी का विमोचन किया। पाठशाला के प्रथम दिन 80 बच्चों का नामांकन किया गया। मंच अध्यक्ष जिनेंद्र ने मां जिनवाणी जैन पाठशाला पर जानकारी दी। कार्यक्रम में नानालाल वोरा, रमेशचंद्र वोरा, नवीन पाटन शाह, गजेंद्र, प्रकाश, नवीन, धनपाल जैन, पन्नालाल, कल्याणसागर, जेके जैन, लक्ष्मीलाल, सोहनलाल जैन, ऋषभ कासलीवाल, ललित चित्त्तौडा, राजेंद्र बी बोरा सहित मंच सदस्य समाजबंधु मौजूद थे।

शहर में आयोजित कार्यक्रम में मां जिनवाणी का विमोचन करते अतिथि।