- Hindi News
- शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी चुनाव 21 को
शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी चुनाव 21 को
राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला स्तरीय बैठक रविवार को डाइट में जिलाध्यक्ष गंभीरसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवीलाल पाटीदार थे। बैठक में नवनिर्वाचित उपशाखा अध्यक्ष, मंत्री और अन्य पदाधिकारी का स्वागत कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जिला कार्यकारिणी के चुनाव 21 दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णकांत पानेरी के सानिध्य में डाइट में होगी। निर्वाचन प्रक्रिया में उपशाखा अध्यक्ष, मंत्री, महिला मंत्री, निवर्तमान जिला कार्यकारिणी के सदस्य और उपशाखा चुनाव में निर्वाचित जिला प्रतिनिधी भाग लेंगे। जिला महामंत्री ऋषिन चौबीसा ने प्रेस विज्ञप्ति जारीकर बताया कि जिला बैठक में विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए शीघ्र ही संगठन का प्रतिनिधि मंडल उच्चाधिकारियों से मिलेगा। बैठक में अमृतलाल कलाल, लक्ष्मीकांत जोशी, सुखदेव उपाध्याय, प्रकाश व्यास, प्रवीण जैन, रतन डामोर आदि शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
बैठक में दिनेश मीणा, लक्ष्मणलाल खराड़ी, पोपटलाल कटारा, राकेश पंड्या, भूपेंद्रकुमार शर्मा, बलवंत बामणिया, मोहनलाल कलासुआ, नवनीतकुमार भट्ट, दिलीपसिंह चौहान, राजेंद्र वरहात, राजेश चौबीसा, देवीलाल रोत, डायालाल पाटीदार, उदयसिंह चौहान, दिनेशकुमार जैन, हरीशचंद्र कोटड़िया, नटवरलाल बुनकर, किशोर चौबीसा, लक्ष्मणलाल, हेमात राजेंद्र मीणा शिक्षक मौजूद थे।