पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तापमान में गिरावट, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

तापमान में गिरावट, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसहित जिले भर में पिछले पांच-छह दिनों से तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान जहां 18 से 15 डिग्री के बीच स्थिर है, वहीं अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री ही रह गया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ रात्रि में सर्दी का असर भी बढ़ गया है। सुबह के समय अब धूप भी सुहाने लगी है। सुबह शाम के समय हल्की सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन का असर होने लगा है। अब लोग पूरे दिन ऊनी वस्त्रों में लिपटकर सर्दी से बचाव का जतन करने लगे हैं। शाम के समय चौराहों पर लोग अलाव जलाकर सर्दी भगाते नजर रहे हैं।

सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आया है। पहले जहां लोग सुबह जल्दी उठकर मॉर्निंगवॉक पूजा काम करते थे, वहीं अब सर्दी बढ़ने के साथ देर सुबह तक रजाइयों में ही दुबके रहते हैं। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खासी परेशानी हो रही है। अभिभावक उन्हें टोपी, स्वेटर जैकेट पहनाने के साथ सर्दी से बचाव की पूरी तैयारी करके ही स्कूल भेजते हैं।

गर्मकपड़ों की दुकानों पर लगी भीड़ : सर्दीका असर बढ़ने के साथ ही ऊनी वस्त्रों की बिक्री भी जोर पकड़ने लगी है। मुख्य बाजार, पुराना बस स्टैंड स्थित दुकानों के साथ लगे अस्थाई गर्म कपड़ों के मेले में भी लोगों की दिन भर भीड़ रहती है। दिसंबर का महीना गुजरने के साथ ही तापमान में गिरावट आने लगी है, जिससे सर्दी का असर बढ़ने लगा है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 3 और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

डूंगरपुर. सर्द मौसम में राहत के लिए तैयार होता दूध।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

8 दिसंबर 30 15 डिग्री

9 दिसंबर 30 14 //

10 दिसंबर 30 15 //

11 दिसंबर 29 18 //

12 दिसंबर 30 17 //

13 दिसंबर 28 15 //