पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज शहर में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी

आज शहर में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| शहरीजल योजना अंतर्गत बोरी फिल्टर प्लांट की पाइप लाइन टूट जाने से शुक्रवार को शहर के कुछ भागों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। एईएन वितरण शंकरलाल रोत ने बताया कि नगर परिषद द्वारा महारावल स्कूल के बगीचे में सफाई के तहत जेसीबी से कार्य करने के दौरान पाइप लाइन टूट गई। जिससे टंकियों में पानी नहीं भरा जा सका। इसके चलते शहर के भीतरी भाग घाटी, लांबा ओटला, धनेश्वर मंदिर, सोनिया चौक, इंजीनियरिंग की गली, बांसड़वाड़ा, भावसारवाड़ा, धनलक्ष्मी मार्केट, इंदिरा कॉलोनी, सुभाष नगर में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।