पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगदीश्वरीदेवी ने सिखाया पुरुषार्थ का सबक

जगदीश्वरीदेवी ने सिखाया पुरुषार्थ का सबक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदगुरु कृपालुजी महाराज की शिष्या जगदीश्वरीदेवी ने ज्ञान और पुरुषार्थ का महत्व बताया। प्रवचन के दूसरे दिन उन्होंने कहा कि ज्ञान और पुरुषार्थ ही ऐसी शक्तियां है, जिनके कारण मानव अन्य हजारों जीव योनियों में सर्वोत्तम है। इन्हीं शक्तियों के कारण सभी मानव बनना चाहते हैं। ईश्वरीय कृपा से मानव का जन्म होता है। इसके अलावा मानव की एक कमजोरी और भी है और वह है जीवन की अनिश्चितता।

कब किसका समय पूरा हो जाए और कब इस योनि को छोड़ना पड़े, इसका किसी के पास कोई सर्टिफिकेट नहीं होता। हमें चाहिए कि जो समय हमें मिला है उसे पुरुषार्थ का सदुपयोग कर ज्ञान अर्जित करने में लगाएं। ज्ञान का उपयोग पुरुषार्थ के जरिए कर ईश्वर का साक्षात्कार करें। यदि इस बार भी यह मौका चूक गया तो फिर हजारों जीव योनियों में भटकना पड़ेगा। इससे हमारी आत्मा का उद्धार नहीं हो सकेगा।