पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने वाहनों में ले जाए जा रहे 46 मवेशी छुड़वाए

पुलिस ने वाहनों में ले जाए जा रहे 46 मवेशी छुड़वाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी कोतवाली पुलिस ने दो ट्रक और एक पिकअप में भरकर ले जाई जा रही 46 भैंसें पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस मामले में 6 जनों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात को सिंटैक्स के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान देर रात को पीठ की ओर से रही दो ट्रकों एक पिकअप को उनके चालक पुलिस की नाकाबंदी देखकर बोरी गांव की ओर मुड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा करके उन्हे पकड़ा। वाहनों की तलाश लेने पर उनमें भैंसें भरी हुई थी, जिन्हे थाने लाया गया। इस पर वाहनों में कुल 46 भैंसें भरी हुई थी। बताया गया कि भैंसों को पीठ से अजमेर की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस संबंध में चांदटेकरी मोड़ासा (गुजरात) के 6 जनों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।