- Hindi News
- बेणेश्वर मेले में होगी खेलकूद प्रतियोगिता
बेणेश्वर मेले में होगी खेलकूद प्रतियोगिता
डूंगरपुर। वागड़प्रयाग बेणेश्वर धाम पर होने वाले मेले में परंपरागत और गैर परंपरागत खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के लिम्बाराम और नानूराम डेंडोर ने बताया कि 30 जनवरी से 5 फरवरी तक चलने वाले बेणेश्वर मेले एथलेटिक्स, तींरदाजी, मटका दौड़, सतोलिया, गिडाडोट, वॉलीबॉल, रस्साकसी और भजन संध्या होगी।