- Hindi News
- पुलिस लाइन के क्वार्टरों के बिजली कनेक्शन काटे
पुलिस लाइन के क्वार्टरों के बिजली कनेक्शन काटे
बिजलीनिगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को पुलिस लाइन क्वार्टर के करीब 22 बिजली कनेक्शन काट दिए। इन क्वार्टरों में रह रहे पुलिसकर्मियों के बिजली के बिल बकाया चल रहे हैं। इसके तहत कनेक्शन काटे गए। बिजली निगम की ओर से बनाई गई बकायदारों की सूची में सबसे ज्यादा सरकारी विभागों की गिनती है।
इसमें अफसरों और कर्मचारियों की क्वार्टर के करीबन 12 लाख तक बकाया चल रहे हैं। इस सूची में सबसे पहला नाम पुलिस लाइन क्वार्टर है। जिस पर बिजली निगम का 8 लाख रुपए बकाया है। अब बकाया राशि वसूलने के लिए निगम के अधिकारियों ने अभियान शुरू किया है। वसूली का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा। जिसमें सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के निवास कनेक्शन काटे जाएंगे। बकाया राशि वसूलने से पूर्व इन्हें नोटिस पहुंचा दिए गए हैं।
बिजली के कनेक्शन काटते कर्मचारी।
आज कटेंगे सरकारी क्वार्टर के कनेक्शन पुलिसलाइन क्वार्टर के कनेक्शन काटने के बाद शुक्रवार को पीडल्ब्यूडी की ओर से बने सरकारी कर्मचारियों के न्यू कॉलोनी, कलेक्ट्री के सामने आवासीय क्वार्टर के कनेक्शन काटे जाएंगे। निगम को इसी माह पूरी बकाया वसूलने के निर्देश हैं।
इन सरकारी विभागों की बकाया है राशि
विद्युतनिगम की ओर से जारी सूची में पीडब्ल्यूडी दफ्तर, पीडब्ल्यूडी स्टोर, वकीलों के चैंबर, सब रजिस्ट्रार ऑफिस, पंचायत समिति क्वार्टर (कलेक्ट्रेट निवास के सामने वाले), पंचायत समिति कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय का दूसरा कनेक्शन, निरीक्षक भूअभिलेख कार्यालय, जेल के पीछे सभी सरकारी अधिकारियों के क्वार्टर, एईएन ऑफिस पीडब्ल्यूडी, मेडिकल ऑफिसर क्वार्टर, तहसील कार्यालय, शिक्षा विभाग कार्यालय सरीखे नाम शामिल हैं।
^बकायात वसूलने का अभियान पिछले एक माह से चल रहा है। जिसमें घरेलू-कारोबारी कनेक्शन लगभग पूरे हो चुके हैं। सरकारी विभाग के बहुत अधिक राशि बाकी चल रही है। जिसे वसूलने का अभियान चल रहा है।\\\'\\\' -हर्षद पंचाल, जेईएन