पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृत महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया

अमृत महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतमहोत्सव के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को केके गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि शंकरसिंह सोलंकी द्वारा अमृत महोत्सव के सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में विशिष्ट अतिथि सुशीला भील, संस्था के मूलचंद लोढ़ा थे। कार्यक्रम के तहत 14 दिसंबर को सुबह 8 बजे सोलंकी के निवास से वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली अस्पताल मार्ग से बाईपास मार्ग, डाइट होते हुए नए बस स्टैंड पहुंचेगी। जहां से तहसील चौराहा होते हुए कलेक्ट्री पहुंचेगी। जहां पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। वहां से वाहन रैली वागदरी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। बैठक में नगर के सभी पार्षद, गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार व्यक्त किए।

महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते केके गुप्ता।