नगरपरिषद क्षेत्र में 8 टन कचरा हटाया
स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगरपरिषद क्षेत्र से स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत 8 टन कचरा और 6 टन मलबा हटाया गया है। नगरपरिषद आयुक्त भेमाराम सैनी ने बताया कि नगर क्षेत्र में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत 14 दिसंबर तक अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के तहत शहर के नया अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर, गांधी आश्रम मेन रोड, कलेक्टर निवास के बाहर, डाइट भवन, तहसील चौराहा, गांधी आश्रम से रैन बसेरा आदि स्थानों पर साफ-सफाई कर कचरा एवं मलबा हटाया गया है। इससे शहरवासियों को गंदगी फैली गंदगी से राहत मिलेगी। साथ ही शहर में गंदगी से फैलने वाली बीमारियों की संभावनाएं कम होंगी।
16 किलो प्रतिबंधित कैरी बैग्स जब्त
शहर में प्रतिबंधित कैरी बेग्स की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत तहसीलदार और नगरपरिषद के सफाई निरीक्षक की साझा कार्रवाई में शहर के 13 विभिन्न स्थलों से 16 किलो 100 ग्राम प्रतिबंधित कैरी बेग्स जब्त किए गए।