पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से डिजिटल एक्स रे पर 150, भर्ती मरीजों पर 40 रुपए लगेगा चार्ज

आज से डिजिटल एक्स-रे पर 150, भर्ती मरीजों पर 40 रुपए लगेगा चार्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों से आज से ही चार्ज लिया जाएगा। इसके साथ ही डिजिटल एक्स-रे, माइनर और मेजर ऑपरेशन पर भी चार्ज लगेगा। अस्पताल प्रशासन के प्रस्तावों पर कलेक्टर ने मुहर लगा दी है। इससे मिलने वाली आय को अस्पताल विकास पर खर्च किया जाएगा।

श्रीहरिदेव जोशी राजकीय ‘ए’ ग्रेड अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने से लेकर डिजिटल एक्स-रे और ऑपरेशन पर निर्धारित चार्ज लगाने के प्रस्तावों को कलेक्टर ने हरी झंडी दे दी है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप परमार ने बताया कि 12 दिसंबर (शुक्रवार) से ही मरीजों से चार्ज लेना शुरू कर दिया जाएगा। मरीज को वार्ड में भर्ती करने पर 40 रुपए देने पड़ेंगे। डिजिटल एक्स-रे करवाने के लिए 150 रुपए लगेंगे। वहीं, माइनर ऑपरेशन करवाने पर 50 रुपए और मेजर ऑपरेशन करवाने पर 150 रुपए मरीज से लिए जाएंगे।

बाजार से आधी रेट पर होगा एक्स-रे

जिला अस्पताल में बंद पड़ी डिजिटल एक्स-रे मशीन से शुक्रवार से एक्स-रे का कार्य भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए मरीज को बाजार से आधी रेट 150 रुपए ही देने होंगे। बाजार में मरीज को डिजिटल एक्स-रे करवाने पर 250 से 300 रुपए चुकाने पड़ते हैं।

ड्रेसिंग फ्री, टांके लिए तो 50 रुपए

अस्पताल विकास पर होगा खर्च

अब तक नहीं लगता था चार्ज

इसलिए बंद थी मशीन

जिलाअस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन है, लेकिन नि:शुल्क जांच योजना में नहीं होने के कारण पिछले 3 सालों से अनुपयोगी पड़ी थी। मशीन करीब 10 लाख रुपए में खरीदी गई थी। डिजिटल एक्स-रे महंगी होने के कारण इसे शुरू नहीं कर रहे थे। इस पर अस्पताल प्रशासन ने 150 रुपए चार्ज लेने के प्रस्ताव एमआरएस (मेडिकल रिलीफ सोसायटी) की बैठक में 27 नवंबर को दिए थे। लेकिन, कलेक्टर ने बाजार रेट लाने के निर्देश दिए थे। निजी लेबोरेट्री की रेट लाने के बाद रिपोर्ट कलेक्टर को दी गई थी।