भाजपा के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी
डूंगरपुर। भारतीयजनता पार्टी के 5 हजार कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर 3 बजे जयपुर जाएंगे। मीडिया संयोजक बाबूलाल लबाना ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेने के लिए 118 बस में 5 हजार कार्यकर्ता निजी वाहनों से 500 कार्यकर्ता रवाना होंगे। इसे लेकर हुई बैठक में नगर परिषद सभापति सुशीला भील, महामंत्री प्रभू पंड्या, नगर अध्यक्ष मुकेश नागदा, शांतिलाल पंड्या ने विचार रखे। इसी तरह एक हजार भाजयुमो कार्यकर्ता गुरुवार को जयपुर जाएंगे। प्रवक्ता जयेश लोधावरा ने बताया कि जिलाध्यक्ष राजीव चौबीसा, महामंत्री नटवर पाटीदार राजेंद्र गमेती के नेतृत्व में कार्यकर्ता राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर हो रहे समारोह में शामिल होंगे।