अर्द्धवाषिर्क परीक्षाएं आज से
डूंगरपुर। जिलेकी सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं की अद्धवार्षिक परीक्षा शुक्रवार से शुरू होगी। जिला समान परीक्षा प्रभारी धनप्रकाश यादव ने बताया कि परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में कक्षा 9 वीं और 11 वीं की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक आयोजित होगी। दूसरी शिफ्ट में 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा होगी। जो दोपहर 1.15 से 4:30 बजे तक होगी।