मानसिक विक्षिप्त युवक ने लगाई फांसी
डूंगरपुर। भाटपुरगांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस के अनुसार भाटपुर निवासी हरीश (26) पुत्र जीवा कटारा ने गुरुवार तड़के अपने ही केलूपोश घर में डांडे पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के वक्त मृतक के माता-पिता बाहर की ओर सो रहे थे। जब वे उठे तो बेटे को फंदे पर लटकता देख रो पड़े। सूचना पर एसआई शैलेंद्रसिंह मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारा।
परिजनों के अनुसार मृतक हरीश मानसिक रूप से विक्षिप्त था और पिछले 8 महीने से इलाज चल रहा था। पुलिस ने डूंगरपुर अस्पताल के मुर्दाघर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।