पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दवा के लिए भटकते रहे मरीज

दवा के लिए भटकते रहे मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीहरिदेवजोशी राजकीय अस्पताल डूंगरपुर में मंगलवार को मरीज दवाईयों के लिए भटकते रहे। एक काउंटर पर दवाई लेने वाले मरीजों की भीड़ रही, लेकिन आधी-अधूरी दवाई मिलने से मरीज परेशान रहें। दवा काउंटर पर ओआरएस गोल और खांसी की दवाई तक नहीं मिली। वहीं बीपीएल काउंटर भी मंगलवार को बंद था। ऐसे में बीपीएल मरीजों की भीड़ भी सामान्य काउंटर पर ही लगी हुई थी।

ओआरएस और खांसी की दवाई नहीं है तो उपलब्ध करवाई जाएगी

^बीपीएल दवा काउंटर बंद रहा, इसका मुझे ध्यान नहीं रहा। जांच करवाई जाएगी। ब्लड़ प्रेशर की दवा केंद्र पर नहीं थी, जिसकी जानकारी मेरे पास आई थी, इसके बाद उपलब्ध करवाई गई। ओआरएस और खांसी की दवाई नहीं है तो उपलब्ध करवाई जाएगी।\\\'\\\' -डॉ.मोहम्मद इस्माइल, पीएमओ

केस: 3

डूंगरपुरनिवासी जीतमल वसीटा ने बताया कि करीब आधे घंटे से दवा लेने के लिए लाइन में खड़े है। इस दौरान दवा के लिए कई बार मरीजों और दवा वितरिक के बीच बहस भी हुई। इसकी शिकायत करना भी चाहा, लेकिन बोर्ड पर अधिकारियों के नाम और नंबर भी नहीं है। ऐसे में शिकायत किसे करें।

केस: 1

पातेलानिवासी शाहिद अली अपनी 16 साल की बेटी खुशनुमा को खांसी और दस्त की शिकायत पर अस्पताल लेकर आया था। डॉक्टर को दिखाने के बाद पर्ची लेकर काउंटर पर गया तो भीड़ में लगना पड़ा। करीब एक घंटे बाद नंबर आया, फिर भी आधी अधुरी दवाई मिली। चार दवाओं में से 2 मिली और दो नहीं। इसमें ओआरएस गोल और खांसी की दवाई नहीं मिली तो बाहर से खरीदनी पड़ी।

शिकायत पट्ट पर कोई नंबर नहीं

दवानहीं मिलने से परेशान कई मरीजों ने इसकी शिकायत के प्रयास किए, लेकिन काउंटर के पास ही लगे बोर्ड पर अधिकारी और उनके नंबर नहीं थे। यहां प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला कलेक्ट्रेट हेल्प लाइन लिखा हुआ है, लेकिन बोर्ड से अधिकारियों के नाम-नंबर गायब थे।

बीपीएल काउंटर बंद रहा

बीपीएलमरीजों के लिए यहां लगा काउंटर मंगलवार को सुबह से बंद रहा। ऐसे में कई बुजुर्ग मरीज भी एक मात्र दवा काउंटर पर लाइन में खड़े रहे और परेशानी झेलनी पड़ी।

यहां नहीं 5 नंबर काउंटर पर मिलेगी दवा

मरीजडॉक्टर की ओर से लिखी गई दवा की पर्ची लेकर अस्पताल के अंदर बने दवा काउंटर पर गए, तो वहां से जवाब मिलता है कि 5 नंबर काउंटर पर जाओ। पांच नंबर काउंटर पर दवा लेने वाले मरीजों की भीड़ थी। नंबर आने पर