पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत को आर्थिक शक्ति बनाने को तैयार रहें युवा

भारत को आर्थिक शक्ति बनाने को तैयार रहें युवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिविशिष्ट सेवा मैडल से सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सम्मानित वीएम पाटिल ने मंगलवार को श्रीभोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय में आंतरिक सुरक्षा विषयक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान सरीखे पड़ोसी देश कतई नहीं चाहते कि भारत विश्व शक्ति बने, इसके लिए वे आजादी के साथ ही हमसे संघर्ष कर रहे है। पाटिल ने कहा कि देश की सबसे बड़ी शक्ति युवा शक्ति है। उन्होंने कहा कि अगले 21वीं सदी के अगले 15 वर्ष में भारत चीन ही ऐसे देश होंगे जो विश्व की शक्तियां कहलाएंगे। इसे कोई रोक भी नहीं सकेगा और यह आप युवाओं के हाथ में है। आज भारत विश्व में 10वें नंबर की आर्थिक शक्ति है जो अगले 10 वर्ष में 8 वें स्थान पर पहुंचेगी। सर्वोच्च आर्थिक शक्ति बनाने के लिए यह भी जरूरी है कि देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो। आज देश की सुरक्षा को लेकर स्थितियां गंभीर हैं। समारोह को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बीएल चौधरी ने भी संबोधित किया। प्राचार्य आरसी बालेश्वर ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. मनोज छंगाणी ने संचालन किया। डॉ. उपेंद्रसिंह, डॉ. करुणा जोशी, डॉ सुधा भाटिया, प्रो. मिनेशचंद्र शर्मा, प्रो. हिमांशु, रुक्टा राष्ट्रीय के डॉ. सुनील शुक्ला, गणेश निनामा, अतुल परमार, वीकेबी गर्ल्स कॉलेज के दीपक शाह, डॉ. जीवी मिश्रा, डॉ. विवेक मंडोत, योगिता निनामा, नेहा बाबेल, साक्षी चौहान ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

दी सामान्य जानकारियां

1.चीन हमारे देश को 1950 से चैलेंज दे रहा है। गत 30 वर्षों से तो उसने हमारा सैन्य घेराव शुरू कर दिया है।

2. आईएसआईएस आंतकी संगठनों के प्रमुख अल जवाहरी ने सीरिया इराक के बाद तबाही के लिए अगली बारी भारत की बताई है।

3. नेपाल से लगाकर आंध्रा तक सात राज्यों के 160 जिलों में माओवादी नक्सलियों का प्रभाव है।12 हजार युवाओं को ट्रेंड कर सेना और सीविलियंस से लड़ाया जा रहा है, इसके लिए 1400 करोड़ रु. की विदेशों से फंडिंग हो रही है।

4. विदेशों से मिलने वाले 13 सौ करोड़ रुपए के बूते एनजीओ देश का विकास रोक रहे है।

5. 17 तरह के माफिया राज गिरोह देश में नेटवर्किंग चला रहे है।

6 . ड्रग्स नारकोटिक्स माफिया युवा पीढ़ी की शक्ति समाप्त कर रहे है

7. ऑयल, पेट्रोल, रेत भू माफियाओं से देश को मुक्त कराने

8 . महिला बाल तस्करी के ने